*समाहरणालय,शेखपुरा*
*(जन सम्पर्क शाखा)*
*प्रेस विज्ञप्ति 724, दिनांक *14.11.2026* **********************
*जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, कायाकल्प अभियान के तहत विद्यालयों में चल रहे कार्यों की भी ली जानकारी
**********************
छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में संचालित विकासात्मक कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 14.11.2026 को जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक, शेखपुरा द्वारा संयुक्त रूप से अरियरी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों एवं विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न छठ घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को छठ घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण एवं श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी द्वारा मध्य विद्यालय हुसैनाबाद अरियरी, शेखपुरा में कायाकल्प अभियान के तहत विद्यालयों में चल रहे रंगाई-पुताई, सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकासात्मक कार्यों का भी निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में संचालित कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में चल रहे सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने विद्यालयों के बेहतर रखरखाव एवं आकर्षक वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो तथा कायाकल्प अभियान के तहत विद्यालयों में किए जा रहे कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
District Administration Sheikhpura
CMO Bihar
#samratchoudhary
#JaiChhathiMaiya
1 views | Sheikhpura, Bihar | Nov 14, 2026