कटंगी: कटंगी-तिरोड़ी में धूमधाम से मना जन्माष्टमी पर्व, जय कन्हैयालाल की गूंज से गूंजे मंदिर, शाम को निकलीं भव्य शोभायात्राएं
कटंगी और तिरोड़ी तहसील क्षेत्र में हिंदू धार्मिक त्योहार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार की शाम शुभ मुहूर्त पर धर्मप्रेमियों ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाएं अपने घरों में स्थापित की और रात्रि 12 बजे भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। शुक्रवार देर रात भगवान को पालने में रखकर झूला झुलाया गया और आरती की गई। इसके बाद पूरी