अशोक नगर: रामपुर मुहाल गांव: 23 वर्षीय महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले के रामपुर मुहाल गांव में एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार रामपुर मुहाल निवासी नंदनी पति बंटी आदिवासी उम्र 23 वर्ष ने बुधवार की सुबह 6 बजे अपने घर पर रखे जहरीले पदार्थ का अज्ञात कारणों के चलते सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई परिजनों को पता चला तो महिला को जिला चिकित्सालय पहुंचाया।