हरसिद्धि में गांजा तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार!
58.93 किलो गांजा बरामद, कार समेत तीन आरोपी गिरफ्तार!
बिहार के पूर्वी चंपारण में नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा शिकंजा कसा है! हरसिद्धि थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 58 किलो 930 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार भी जब्त की गई है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में नाजिम खान भी शामिल है, जिसके खिलाफ पुलिस प्रेस विज्ञप्ति में कई पुराने आपराधिक मामलों का उल्लेख किया गया है। आखिर कार के अंदर किस तरह छिपाकर ले जाया जा रहा था गांजा !।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।
#MotihariPolice #HarsiddhiPolice #GanjaSeized #EastChamparan #Todays24CrimeNews