संडीला: शादी के 24 वर्ष बाद पति से नाराज महिला ने की आत्महत्या, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Sandila, Hardoi | Apr 12, 2026 बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर अल्हौआ के मजरा गौरा में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार देर शाम की है। मृतका की पहचान कुमकुम पत्नी अमित शुक्ला के रूप में हुई है। शनिवार को दिन में कुमकुम का अपने पति अमित शुक्ला से शराब पीने को लेकर विवद हुआ था। इसके बाद कुमकुम को छोड़कर परिवार के सभी सदस्य खेत में गेहूं की फसल काटने चले गए थे।