भभुआ: जीटी रोड चाय साय दुकान के पास उत्पाद विभाग की पुलिस ने 36 लीटर शराब के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तार, बाइक जब्त
Bhabua, Kaimur | Apr 11, 2026 जीटी रोड चाय साय दुकान के पास से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 36 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त किया है। शनिवार को 4:30 उत्पाद थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार रोहतास जिला के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत घुसिया खुर्द गांव निवासी नागेंद्र प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार बताया जाता है। जिस पर कानूनी कार्रवाई किया गया।