बाल विवाह की सूचना पर संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई कर विवाह रुकवाया
महिला एवं बाल विकास, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई
परिजनों को समझाइश देते हुए कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी
------
27 जून 2026 को होने वाले लक्ष्मन कालोनी सटई रोड छतरपुर में बाल विवाह होने की सूचना प्राप्त होने पर महिला बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग, एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की गई। संतोष साहू की पुत्री करीना साहू का बाल विवाह रूकवाने के संबंध में कार्यवाही की गई। परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना छतरपुर शहरी की उपस्थिति में 27 जून 2026 को शाम 7 बजे संतोष साहू के सटई रोड स्थिति निवास पर पहुंचकर टीम द्वारा बाल विवाह न करने के संबंध में समझाइश दी गई, संबंधित को बताया गया कि यदि उनके द्वारा बाल विवाह किया गया तो वर एवं कन्या दोनों पक्षों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी, साथ ही बाल विवाह करने की स्थिति में दोनों परिवारों को सजा के प्रावधान के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। संयुक्त टीम द्वारा वर पक्ष के घर पर पहुंचकर होकर उन्हें भी बाल विवाह न करने के संबंध में समझाइश दी गई। साथ ही वर को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर बाल विवाह रूकवाया गया। उक्त कार्यवाही में महिला बाल विकास विभाग से विक्रम सिंह परियोजना अधिकारी, तहसीलदार पीयूष दीक्षित, पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर वीदू विश्वास अपने बल के साथ उपस्थित रहे। साथ ही अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
@jansamparkmp
#chhatarpur
37 views | Chhatarpur, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026