चकरनगर: मायके से आए आधा दर्जन लोगों ने मारपीट कर घर का सारा जेवर लेकर किया फरार, पुलिस जांच में जुटी
थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गौहानी में मायके पक्ष से कार भरकर आए लोगों ने तांडव मचाया।देवर, सास, नंद आदि के साथ मारपीट करते हुए लाखों का जेबरात लेकर नौ दो ग्यारह हो गए।पीड़ित परिवार ने संबधित थाने में लिखित शिकायत की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सोमवार सुबह 7 बजे थानेदार ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है।मामले की जांच की जा रही है।