बलिया: बसंतपुर स्थित जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में मौन एवं ध्यान सत्र का आयोजन हुआ
Ballia, Ballia | Jun 15, 2025 बसंतपुर स्थित जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू), में रविवार को दोपहर 12 बजे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की कड़ी में मौन एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजभवन के निर्देशानुसार एवं कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में चल रहे योग सप्ताह के अंतर्गत आयोजित हुआ।