बलिया: नव चयनित आरक्षियों के नियुक्ति पत्र वितरण का बलिया पुलिस लाइन में हुआ लाइव प्रसारण
Ballia, Ballia | Jun 15, 2025 रविवार को लखनऊ में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में 60,244 नव चयनित आरक्षियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस भव्य कार्यक्रम का दिन में 11 बजे से सीधा प्रसारण जनपद बलिया की पुलिस लाइन सभागार में किया गया। जहां पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मौजूद रहे।