बलिया: चंद्रशेखर उद्यान में योग सप्ताह का शुभारंभ हुआ, बड़ी संख्या में लोगों ने किया योगाभ्यास
Ballia, Ballia | Jun 15, 2025 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बलिया के चंद्रशेखर उद्यान में योग सप्ताह कार्यक्रम का रविवार को दिन में दस बजे भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनपदवासियों ने योग किया।