बलिया: पड़ाहीपुर में मानदेय भुगतान में देरी को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, कार्यालय परिसर में जमकर की नारेबाजी
Ballia, Ballia | Jun 15, 2025 पड़ाहीपुर स्थित इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कार्यालय पर रविवार दोपहर करीब एक बजे मानदेय भुगतान में देरी को लेकर कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। नाराज कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।