बलिया: भरौली गोलंबर के पास बगीचे में मिला 35 वर्षीय व्यक्ति का शव, अत्यधिक गर्मी से मौत की आशंका
Ballia, Ballia | Jun 14, 2025 भरौली गोलंबर के पास स्थित एक बगीचे में शनिवार की दोपहर करीब दो बजे एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची नरहीं थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बारे में थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी ने शाम पांच बजे बताया कि मृतक की पहचान मनोज कुमार (35 वर्ष) पुत्र देवधारी राम हैं।