Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
No video available

भीलवाड़ा: मौसम ने ली करवट किसानों के चेहरे पर मुस्कुराहट #मॉनसून

Bhilwara, Bhilwara | Jun 22, 2020

MORE NEWS

पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे, जिलेभर में लगे विशेष स्वास्थ्य शिविर

गर्भवती महिलाओं की हुई विशेषज्ञ जांच, एफसीएम इंजेक्शन और निःशुल्क सोनोग्राफी वाउचर वितरित

भीलवाड़ा( महेंद्र नागोरी) प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को जिलेभर के चिकित्सा संस्थानों में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ लिया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल, उप जिला अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आयोजित शिविरों में गर्भवती महिलाओं की एएनसी, हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, ब्लड शुगर सहित विभिन्न जांचें की गईं। गंभीर एनीमिया से ग्रस्त महिलाओं को एफसीएम इंजेक्शन लगाए गए तथा मां वाउचर योजना के तहत निःशुल्क सोनोग्राफी कूपन भी वितरित किए गए।
जिला आरसीएच अधिकारी डॉ. अभिनव निर्वाण ने बताया कि अभियान का उद्देश्य गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान जोखिम कम कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। शिविरों में महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व, पोषण, नियमित जांच एवं संस्थागत प्रसव के प्रति भी जागरूक किया गया।

पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे, जिलेभर में लगे विशेष स्वास्थ्य शिविर गर्भवती महिलाओं की हुई विशेषज्ञ जांच, एफसीएम इंजेक्शन और निःशुल्क सोनोग्राफी वाउचर वितरित भीलवाड़ा( महेंद्र नागोरी) प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को जिलेभर के चिकित्सा संस्थानों में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ लिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल, उप जिला अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आयोजित शिविरों में गर्भवती महिलाओं की एएनसी, हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, ब्लड शुगर सहित विभिन्न जांचें की गईं। गंभीर एनीमिया से ग्रस्त महिलाओं को एफसीएम इंजेक्शन लगाए गए तथा मां वाउचर योजना के तहत निःशुल्क सोनोग्राफी कूपन भी वितरित किए गए। जिला आरसीएच अधिकारी डॉ. अभिनव निर्वाण ने बताया कि अभियान का उद्देश्य गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान जोखिम कम कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। शिविरों में महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व, पोषण, नियमित जांच एवं संस्थागत प्रसव के प्रति भी जागरूक किया गया।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 9, 2026

*ANTF का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: बीकानेर, श्रीगंगानगर और जयपुर में 5 तस्कर गिरफ्तार, डोडा-चूरा, हेरोइन और गांजा बरामद*

*डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में लगातार जारी है नशा तस्करों के खिलाफ अभियान, दो वाहन जब्त, नशे की कमाई भी बरामद*

जयपुर:कमलेश आमेटा, 9 जून                                            राजस्थान में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की कार्रवाई लगातार जारी है। महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में एएनटीएफ ने बीकानेर, श्रीगंगानगर और जयपुर में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, दो वाहन जब्त किए तथा बड़ी मात्रा में डोडा-चूरा, हेरोइन (चिट्टा) और गांजा बरामद किया।

एएनटीएफ के महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है और आने वाले दिनों में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

*बीकानेर में फिल्मी अंदाज में पीछा कर पकड़े तस्कर, 19.5 किलो डोडा-चूरा बरामद*

पहली कार्रवाई बीकानेर जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में की गई। एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति काले रंग की मोटरसाइकिल पर संदिग्ध वस्तु लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर एएनटीएफ और स्थानीय पुलिस ने एनएच-11 से राजासर गांव जाने वाले मार्ग पर निगरानी शुरू की।
कुछ देर बाद संदिग्ध मोटरसाइकिल दिखाई दी। पुलिस को देखकर दोनों युवक बाइक तेज गति से भगाने लगे और सड़क छोड़कर खेतों की ओर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।
तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर रखे प्लास्टिक के कट्टे से 19.500 किलोग्राम अवैध डोडा-चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

*गिरफ्तार आरोपी*
* विक्की पुत्र लालचंद सिंधी (34 वर्ष)
* देवीलाल पुत्र ममूलाल नायक (18 वर्ष)

*श्रीगंगानगर में पंजाब से आ रही कार से 60 ग्राम हेरोइन बरामद*

दूसरी कार्रवाई श्रीगंगानगर जिले के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में की गई। एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि पंजाब की ओर से एक कार में मादक पदार्थ की खेप लाई जा रही है।
सूचना पर टीम सादे कपड़ों में साधुवाली चेक पोस्ट पर पहुंची और नाकाबंदी शुरू की। कुछ देर बाद संदिग्ध कार दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकवाया तो उसमें बैठे दोनों व्यक्ति घबराए हुए नजर आए। शक होने पर स्थानीय पुलिस को बुलाकर कार की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान कार से 60 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने कार जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

*गिरफ्तार आरोपी*
* गुरप्रीत सिंह पुत्र सतपाल सिंह (33 वर्ष)
* सुखदीप सिंह पुत्र प्रीतम सिंह (35 वर्ष)

*जयपुर में महिला तस्कर गिरफ्तार, गांजा और 17,800 रुपये बरामद*

तीसरी कार्रवाई जयपुर के करणी विहार थाना क्षेत्र में की गई। एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि शिव नगर हाईटेंशन लाइन क्षेत्र में एक महिला अपने घर के बाहर मादक पदार्थ की पुड़ियां बेच रही है।
सूचना के सत्यापन के लिए टीम मौके पर पहुंची। वहां एक महिला के पास लोगों की आवाजाही संदिग्ध पाई गई। स्थानीय पुलिस को बुलाकर महिला की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 125 ग्राम गांजा तथा नशे के कारोबार से अर्जित 17,800 रुपये नकद बरामद हुए।
पुलिस ने महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

*गिरफ्तार आरोपी*
* सुनीता सांसी पत्नी रोशन कुमार (39 वर्ष)

*कार्रवाई में स्थानीय पुलिस का रहा अहम सहयोग*

इन तीनों मामलों में एएनटीएफ टीम के साथ गजनेर थाना (बीकानेर), जवाहर नगर थाना (श्रीगंगानगर) और करणी विहार थाना (जयपुर) पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एएनटीएफ मुख्यालय ने उत्कृष्ट कार्रवाई करने वाली टीमों को सम्मानित करने की घोषणा भी की है।

*जनता से अपील: नशे की सूचना दें, पहचान रहेगी गोपनीय*

एएनटीएफ आईजी विकास कुमार ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अपराधी, नशा तस्कर या अवैध गतिविधि की सूचना एएनटीएफ कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर 9261225056 अथवा हेल्पलाइन 0141-2502877 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

*ANTF का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: बीकानेर, श्रीगंगानगर और जयपुर में 5 तस्कर गिरफ्तार, डोडा-चूरा, हेरोइन और गांजा बरामद* *डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में लगातार जारी है नशा तस्करों के खिलाफ अभियान, दो वाहन जब्त, नशे की कमाई भी बरामद* जयपुर:कमलेश आमेटा, 9 जून राजस्थान में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की कार्रवाई लगातार जारी है। महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में एएनटीएफ ने बीकानेर, श्रीगंगानगर और जयपुर में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, दो वाहन जब्त किए तथा बड़ी मात्रा में डोडा-चूरा, हेरोइन (चिट्टा) और गांजा बरामद किया। एएनटीएफ के महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है और आने वाले दिनों में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। *बीकानेर में फिल्मी अंदाज में पीछा कर पकड़े तस्कर, 19.5 किलो डोडा-चूरा बरामद* पहली कार्रवाई बीकानेर जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में की गई। एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति काले रंग की मोटरसाइकिल पर संदिग्ध वस्तु लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर एएनटीएफ और स्थानीय पुलिस ने एनएच-11 से राजासर गांव जाने वाले मार्ग पर निगरानी शुरू की। कुछ देर बाद संदिग्ध मोटरसाइकिल दिखाई दी। पुलिस को देखकर दोनों युवक बाइक तेज गति से भगाने लगे और सड़क छोड़कर खेतों की ओर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर रखे प्लास्टिक के कट्टे से 19.500 किलोग्राम अवैध डोडा-चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। *गिरफ्तार आरोपी* * विक्की पुत्र लालचंद सिंधी (34 वर्ष) * देवीलाल पुत्र ममूलाल नायक (18 वर्ष) *श्रीगंगानगर में पंजाब से आ रही कार से 60 ग्राम हेरोइन बरामद* दूसरी कार्रवाई श्रीगंगानगर जिले के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में की गई। एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि पंजाब की ओर से एक कार में मादक पदार्थ की खेप लाई जा रही है। सूचना पर टीम सादे कपड़ों में साधुवाली चेक पोस्ट पर पहुंची और नाकाबंदी शुरू की। कुछ देर बाद संदिग्ध कार दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकवाया तो उसमें बैठे दोनों व्यक्ति घबराए हुए नजर आए। शक होने पर स्थानीय पुलिस को बुलाकर कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 60 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने कार जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। *गिरफ्तार आरोपी* * गुरप्रीत सिंह पुत्र सतपाल सिंह (33 वर्ष) * सुखदीप सिंह पुत्र प्रीतम सिंह (35 वर्ष) *जयपुर में महिला तस्कर गिरफ्तार, गांजा और 17,800 रुपये बरामद* तीसरी कार्रवाई जयपुर के करणी विहार थाना क्षेत्र में की गई। एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि शिव नगर हाईटेंशन लाइन क्षेत्र में एक महिला अपने घर के बाहर मादक पदार्थ की पुड़ियां बेच रही है। सूचना के सत्यापन के लिए टीम मौके पर पहुंची। वहां एक महिला के पास लोगों की आवाजाही संदिग्ध पाई गई। स्थानीय पुलिस को बुलाकर महिला की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 125 ग्राम गांजा तथा नशे के कारोबार से अर्जित 17,800 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। *गिरफ्तार आरोपी* * सुनीता सांसी पत्नी रोशन कुमार (39 वर्ष) *कार्रवाई में स्थानीय पुलिस का रहा अहम सहयोग* इन तीनों मामलों में एएनटीएफ टीम के साथ गजनेर थाना (बीकानेर), जवाहर नगर थाना (श्रीगंगानगर) और करणी विहार थाना (जयपुर) पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एएनटीएफ मुख्यालय ने उत्कृष्ट कार्रवाई करने वाली टीमों को सम्मानित करने की घोषणा भी की है। *जनता से अपील: नशे की सूचना दें, पहचान रहेगी गोपनीय* एएनटीएफ आईजी विकास कुमार ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अपराधी, नशा तस्कर या अवैध गतिविधि की सूचना एएनटीएफ कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर 9261225056 अथवा हेल्पलाइन 0141-2502877 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 9, 2026

नव नियुक्त भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार से विधायक  कोठारी ने की शिष्टाचार भेंट

भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,9 जून
भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने जयपुर में भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार से शिष्टाचार भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा भीलवाड़ा जिले के चहुंमुखी विकास एवं संगठन की मजबूती के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया।
     इस मौके पर विधायक कोठारी ने मानव सेवा संघ के प्रवर्तक स्वामी श्री शरणानंद जी महाराज से संबंधित संस्मरणों का संकलन तरुतले तथा ओशो  की“भारत एक अमृत पथ” पुस्तक भेंट कर उनका भावपूर्ण स्वागत किया। अजेय कुमार ने पुस्तक का अवलोकन करते हुए इसकी विषयवस्तु की सराहना की तथा इसे राष्ट्र निर्माण,सांस्कृतिक चेतना और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रेरित करने वाला उपयोगी साहित्य बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का साहित्य समाज में सकारात्मक विचारों का प्रसार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
   भेंट के दौरान विधायक कोठारी ने भीलवाड़ा जिले में चल रहे विकास कार्यों, जनहित के विषयों एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की। अजेय कुमार ने संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनसेवा के माध्यम से आमजन से निरंतर जुड़े रहने का मार्गदर्शन प्रदान किया।
    कोठारी ने विश्वास व्यक्त किया कि अजेय कुमार के नेतृत्व एवं संगठनात्मक अनुभव से राजस्थान में भाजपा संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण जी बगड़ी तथा पदाधिकारीयो के साथ ही एडवोकेट अर्पित कोठारी भी उपस्थित रहे।

नव नियुक्त भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार से विधायक कोठारी ने की शिष्टाचार भेंट भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,9 जून भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने जयपुर में भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार से शिष्टाचार भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा भीलवाड़ा जिले के चहुंमुखी विकास एवं संगठन की मजबूती के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस मौके पर विधायक कोठारी ने मानव सेवा संघ के प्रवर्तक स्वामी श्री शरणानंद जी महाराज से संबंधित संस्मरणों का संकलन तरुतले तथा ओशो की“भारत एक अमृत पथ” पुस्तक भेंट कर उनका भावपूर्ण स्वागत किया। अजेय कुमार ने पुस्तक का अवलोकन करते हुए इसकी विषयवस्तु की सराहना की तथा इसे राष्ट्र निर्माण,सांस्कृतिक चेतना और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रेरित करने वाला उपयोगी साहित्य बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का साहित्य समाज में सकारात्मक विचारों का प्रसार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भेंट के दौरान विधायक कोठारी ने भीलवाड़ा जिले में चल रहे विकास कार्यों, जनहित के विषयों एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की। अजेय कुमार ने संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनसेवा के माध्यम से आमजन से निरंतर जुड़े रहने का मार्गदर्शन प्रदान किया। कोठारी ने विश्वास व्यक्त किया कि अजेय कुमार के नेतृत्व एवं संगठनात्मक अनुभव से राजस्थान में भाजपा संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण जी बगड़ी तथा पदाधिकारीयो के साथ ही एडवोकेट अर्पित कोठारी भी उपस्थित रहे।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 9, 2026

*अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारियों की जिला कलक्टर ने की समीक्षा*
*योग दिवस कार्यक्रमों में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने एवं सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश*
*एसएमएस स्टेडियम सहित 4 प्रमुख स्थलों पर आयोजित होंगे योग कार्यक्रम*

*जयपुर:कमलेश आमेटा, 9 जून                                                      अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन एवं तैयारियों के संबंध में जिला स्तरीय बैठक जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट संदेश नायक की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में योग दिवस कार्यक्रमों की तैयारियों, विभागवार जिम्मेदारियों तथा जनभागीदारी बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई।

जिला कलक्टर ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा एवं स्वस्थ जीवनशैली का आधार है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योग दिवस केवल एक आयोजन नहीं बल्कि स्वस्थ एवं निरोग समाज की दिशा में जनआंदोलन है।

बैठक में बताया गया कि 21 जून 2026 को जिले में सवाई मानसिंह स्टेडियम, अल्बर्ट हॉल, पत्रिका गेट एवं जलमहल सहित 4 प्रमुख स्थलों पर योग कार्यक्रम प्रातः 6ः00 बजे से 8ः00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। सवाई मानसिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित होगा। जिला कलक्टर ने सभी कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम स्थलों पर पेयजल, चिकित्सा सहायता, स्वच्छता, सुरक्षा, पार्किंग, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थलवार नोडल अधिकारियों एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर समस्त व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी प्रदान किए।

जिला कलक्टर ने आयुर्वेद विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों को योग दिवस के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने एवं अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न विभागों के सहयोग से योग दिवस कार्यक्रमों को जनभागीदारी का उत्सव बनाने पर जोर दिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा कार्यक्रम स्थलों का पूर्व निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का सत्यापन किया जाए। साथ ही विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम के सफल आयोजन को सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजीव दीक्षित , अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर शहर उत्तर राजेन्द्र सिंह सहित आयुर्वेद विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निगम, परिवहन विभाग, सूचना तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

*अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारियों की जिला कलक्टर ने की समीक्षा* *योग दिवस कार्यक्रमों में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने एवं सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश* *एसएमएस स्टेडियम सहित 4 प्रमुख स्थलों पर आयोजित होंगे योग कार्यक्रम* *जयपुर:कमलेश आमेटा, 9 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन एवं तैयारियों के संबंध में जिला स्तरीय बैठक जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट संदेश नायक की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में योग दिवस कार्यक्रमों की तैयारियों, विभागवार जिम्मेदारियों तथा जनभागीदारी बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा एवं स्वस्थ जीवनशैली का आधार है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योग दिवस केवल एक आयोजन नहीं बल्कि स्वस्थ एवं निरोग समाज की दिशा में जनआंदोलन है। बैठक में बताया गया कि 21 जून 2026 को जिले में सवाई मानसिंह स्टेडियम, अल्बर्ट हॉल, पत्रिका गेट एवं जलमहल सहित 4 प्रमुख स्थलों पर योग कार्यक्रम प्रातः 6ः00 बजे से 8ः00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। सवाई मानसिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित होगा। जिला कलक्टर ने सभी कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम स्थलों पर पेयजल, चिकित्सा सहायता, स्वच्छता, सुरक्षा, पार्किंग, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थलवार नोडल अधिकारियों एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर समस्त व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी प्रदान किए। जिला कलक्टर ने आयुर्वेद विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों को योग दिवस के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने एवं अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न विभागों के सहयोग से योग दिवस कार्यक्रमों को जनभागीदारी का उत्सव बनाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा कार्यक्रम स्थलों का पूर्व निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का सत्यापन किया जाए। साथ ही विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम के सफल आयोजन को सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजीव दीक्षित , अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर शहर उत्तर राजेन्द्र सिंह सहित आयुर्वेद विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निगम, परिवहन विभाग, सूचना तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 9, 2026

13 जून को धनोप माता दरबार में सजेगी भव्य भजन संध्या, सुप्रसिद्ध कलाकारों की होगी प्रस्तुति

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक

धनोप-फूलियाकलां क्षेत्र के धनोप माता के भक्तों के लिए श्रद्धा और भक्ति से सराबोर एक विशेष आयोजन होने जा रहा है। "एक शाम मां धनोप रानी के नाम" भव्य भजन संध्या का आयोजन शनिवार, 13 जून को रात्रि 8 बजे से माता रानी की इच्छा तक धनोप माता दरबार में भजन संध्या का कार्यक्रम किया जाएगा।
आयोजक रामलाल, प्रदीप एवं दीवान सिंगोरिया ने बताया कि कार्यक्रम में न्यू एस.बी. रिकॉर्डिंग स्टूडियो एवं म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भक्तिमय भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक धर्मराज मेजा, नारायण कुमावत, धनराज मीणा सहित कई कलाकार अपनी प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।
कार्यक्रम में नृत्यांगना सिमरन (भीलवाड़ा), मुस्कान मेवाड़ी, अन्नु भीलवाड़ा एवं हिना आकर्षक प्रस्तुतियां देंगी। वहीं झांकी कलाकार हंसराज (ब्यावर) विशेष धार्मिक झांकियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
आयोजन की व्यवस्थाओं में यश एचडी लाइव स्टूडियो, करण गुर्जर देव साउंड सिस्टम (विजयनगर), धनोप मां म्यूजिकल ग्रुप, दीवान धोबी (भीलवाड़ा) सहित म्यूजिशियन टीम के राजू नालिरदा, राकेश कावरिया, शैतान एवं राकेश कंडारा सहयोग करेंगे। कार्यक्रम का संचालन राजाबाबू सैनी द्वारा किया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां धनोप रानी के दरबार में आयोजित इस भव्य भजन संध्या का लाभ लेने की अपील की है।

13 जून को धनोप माता दरबार में सजेगी भव्य भजन संध्या, सुप्रसिद्ध कलाकारों की होगी प्रस्तुति शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक धनोप-फूलियाकलां क्षेत्र के धनोप माता के भक्तों के लिए श्रद्धा और भक्ति से सराबोर एक विशेष आयोजन होने जा रहा है। "एक शाम मां धनोप रानी के नाम" भव्य भजन संध्या का आयोजन शनिवार, 13 जून को रात्रि 8 बजे से माता रानी की इच्छा तक धनोप माता दरबार में भजन संध्या का कार्यक्रम किया जाएगा। आयोजक रामलाल, प्रदीप एवं दीवान सिंगोरिया ने बताया कि कार्यक्रम में न्यू एस.बी. रिकॉर्डिंग स्टूडियो एवं म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भक्तिमय भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक धर्मराज मेजा, नारायण कुमावत, धनराज मीणा सहित कई कलाकार अपनी प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। कार्यक्रम में नृत्यांगना सिमरन (भीलवाड़ा), मुस्कान मेवाड़ी, अन्नु भीलवाड़ा एवं हिना आकर्षक प्रस्तुतियां देंगी। वहीं झांकी कलाकार हंसराज (ब्यावर) विशेष धार्मिक झांकियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। आयोजन की व्यवस्थाओं में यश एचडी लाइव स्टूडियो, करण गुर्जर देव साउंड सिस्टम (विजयनगर), धनोप मां म्यूजिकल ग्रुप, दीवान धोबी (भीलवाड़ा) सहित म्यूजिशियन टीम के राजू नालिरदा, राकेश कावरिया, शैतान एवं राकेश कंडारा सहयोग करेंगे। कार्यक्रम का संचालन राजाबाबू सैनी द्वारा किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां धनोप रानी के दरबार में आयोजित इस भव्य भजन संध्या का लाभ लेने की अपील की है।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 9, 2026