बांधवगढ़: उमरिया में 1100 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा
उमरिया जिला मुख्यालय में आज आजादी के उत्सव का नजारा देखने को मिला। 13 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे रानी दुर्गावती चौक से भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में हजारों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, महाविद्यालयीन विद्यार्थी, नगरवासी, ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।