सिसई: सिसई थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक गुमला शंभू कुमार सिंह ने सर्किल इंस्पेक्टर के कार्यालय का किया उद्घाटन
Sisai, Gumla | Jul 17, 2024 सिसई थाना परिसर में बुधवार को पुलिस अधीक्षक गुमला शंभू कुमार सिंह के द्वारा सर्किल इंस्पेक्टर के कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि सिसई सर्कल में चार थाने होंगे,सिसई थाना,भरनो थाना, पूसो थाना और करंज थाना। इससे पुलिसिंग में सुविधा होगी। क्षेत्र की जनता के समस्या का समाधान में भी आसानी होगी।