पीपलखूंट क्षेत्र में अरनोद-केलामेला-माही डेम मेन रोड पर शनिवार को दोपहर 1 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि काली घाटी की महुड़ी वाली घाटी में बकरियों को बचाने के चक्कर मे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा उस वक्त हुआ जब वाहन चालक ने सड़क पर अचानक आई बकरी को बचाने की कोशिश की।