कायमगंज: किसान की कृषि भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने कम्पिल थाने का किया घेराव, धरना दिया
कम्पिल के गांव बौरा निवासी किसान की कृषि भूमि पर कुछ अराजक तत्वों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है।अवैध कब्जे का आरोप लगाकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने पदाधिकारियों के साथ रविवार को थाना कम्पिल में पहुंचकर थाने का घेराव किया और वहीं थाना परिसर में ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। मांग पूरीहोने पर रात 1 बजे धरना प्रदर्शन समाप्त करदिया