लालगंज: दोदाकापूरा में मां मनसा पूरण दुर्गा एवं सर्वदेव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ शुभारंभ, क्षेत्र बना भक्तिमय
आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर क्षेत्र अंतर्गत दोदाकापूरा गांव में मां मनसा पूरण दुर्गा मंदिर धाम एवं सर्वदेव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ । इस दौरान लक्ष्मी नारायण, राधे कृष्णा और राम दरबार की मूर्तियों की स्थापना की जा रही है । यह धार्मिक कार्यक्रम श्रीवैष्णव फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है ।