सेन्हा: लोहरदगा पुलिस लाइन में योग दिवस पर पुलिस कर्मियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास,स्वास्थ्य और फिटनेस का दिया संदेश।
लोहरदगा जिला के बक्सीदीपा स्थित पुलिस लाइन परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह लगभग 7:00 बजे पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में आयोजित योग में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग को अपनाने का संकल्प लिया