संतकबीरनगर पुलिस और लखनऊ एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में जीएसटी कर चोरी व फर्जी बिलिंग के मामले में 50-50 हजार रुपये के इनामी दो आरोपियों सौरभ अग्रवाल उर्फ सन्नी और अजीत कुमार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि वे फर्जी फर्में बनाकर जाली इनवॉइस व ई-वे बिल के जरिए करोड़ों रुपये का फर्जी आईटीसी क्लेम कराकर सरकार को राजस्व हानि पहुंचाते थे।