लखीसराय: उत्कृष्ट कार्य के लिए लखीसराय एसपी पंकज कुमार चयनित, राष्ट्रपति पुरस्कार से होगें सम्मानित,स्थानीय व अधिकारी दे रहे बधाई
लखीसराय sp को उत्कृट कार्य के लिए राष्ट्पति अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। बतौर एसपी के रूप में पंकज कुमार लखीसराय में पहली पोस्टिंग 2022 में हुई थी। अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था में एसपी का उल्लेखनीय योगदान रहा। एसपी के कार्यकाल में कई इनामी सहित 25 कुख्यात नक्सली की गिरफ्तारी भी की।