देहरादून: विश्व हिंदू परिषद एंव बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सहस्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ लॉ कालेज में किया प्रदर्शन
देहरादून के सहस्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ लॉ कालेज में विश्व हिंदू परिषद एंव बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कालेज में पढ रहे सभी बाहरी प्रदेशों के छात्र छात्राओं का पुलिस सत्यापन कराने की मांग की है। दल के प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। साथ ही मांग पूरी ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।