बीरपुर: प्राथमिक विद्यालय बड़हारा नवीन में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, बच्चों में कलम-टॉफी का वितरण
मंगलवार को दोपहर करीब बारह बजे वीरपुर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बड़हारा नवीन में भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों के बीच कलम एवं टॉफी का वितरण किया गया, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधान शिक्षक गौतम में की।