देवीपुर प्रखंड के पावन सिमरा महादेव मंदिर परिसर में शिवरात्रि पर भव्य शिव बारात निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। सजी-धजी झांकियों में भगवान शिव, माता पार्वती, नंदी और गणों की अद्भुत झलक दिखाई दी। श्रद्धालु नृत्य करते हुए शोभायात्रा के साथ कदम मिलाते रहे। बारात मुख्य मार्गों से गुजरते हुए पुनः मंदिर पहुंची, जहां आरती और भ