रायबरेली: रायबरेली पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थानों में पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव, 99 पुलिस कर्मियों का तबादला
Raebareli, Raebareli | Sep 28, 2026
27 सितंबर रविवार की रात्रि 9 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि जनपद में 99 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर कानून व्यवस्था को चुस्त व दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस कर्मियों के तबादले किए गए। पुलिस अधीक्षक की तैनाती के बाद पहली बार बड़ी संख्या में तबादला किए गए।