अम्बाला: थाना नारायणगढ़ में चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, सीआईए-शहजादपुर पुलिस ने की कार्रवाई
Ambala, Ambala | May 30, 2025 सीआईए-शहजादपुर के पुलिस दल ने उप-निरीक्षक जरनैल सिहँ के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी शुभम उर्फ सुबा निवासी गाँव गलौडी थाना सढौरा जिला यमुनानगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 02 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। रिमाण्ड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। मामले में संलिप्त अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।