अम्बाला: सीआईए-शहजादपुर पुलिस ने नारायणगढ़ में चोरी के मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
Ambala, Ambala | May 30, 2025 थाना नारायणगढ़ मे दर्ज चोरी के मामले मे सीआईए-शहजादपुर के पुलिस दल ने जरनैल सिहँ के नेतृत्व मे आरोपी शुभम उर्फ सुबा निवासी गाँव गलौडी थाना सढौरा जिला यमुनानगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 2 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। रिमाण्ड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। मामले में संलिप्त अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।