रफीगंज: ऑपरेशन मुस्कान के तहत रफीगंज पुलिस ने मोबाइल किया बरामद
ऑपरेशन मुस्कान के तहत रफीगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी हुए एक मोबाइल फोन को बरामद कर उसे उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया है। बुधवार अपराह्न तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार मोबाइल कुछ समय पहले चोरी हो गया था, जिसकी शिकायत थाना में दर्ज कराई गई थी। गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने उसे बरामद कर लिया।