लखीमपुर: दर्शन करने हरिद्वार जा रही साध्वी का मैगलगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में शव हुआ बरामद, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
सीतापुर जिले की निवासी साध्वी बड़कू पत्नी बिंद्रा हरिद्वार दर्शन करने ट्रेन से जा रही थी। ट्रेन मैगलगंज रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के अंदर बड़कू नाम की साध्वी मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। साध्वी का शव ट्रेन में मिलने की सूचना रेलवे पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेजा है। मृतका के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे हैं।