लखीमपुर: बहराइच रोड पर जान जोखिम में डालकर मैजिक में सवार होकर सफर कर रहे यात्री,खीरी पुलिस ने यातायात पुलिस को कार्यवाई दिए आदेश
लखीमपुर सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बहराइच रोड पर जान जोखिम में डालकर टाटा मैजिक में सवार होकर यात्री सफर कर रहे हैं। राहगीर ने टाटा मैजिक UP 46 T 0725 में भूसे की तरह भरी सवारियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो वायरल होते ही खीरी पुलिस ने यातायात ट्रैफिक पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।