लखीमपुर: फरधान रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर एक अज्ञात युवक की हुई मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस
लखीमपुर सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फरधान थाना क्षेत्र के फरधान रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कट कर बीती देर रात एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है। युवक का शव रेलवे ट्रैक पर छत विक्षत अवस्था में मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस युवक की स्नातक में लगी हुई है।