शाहपुर: शाहपुर के फोफल्या में कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे की रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान
Shahpur, Betul | Apr 28, 2026 शाहपुर क्षेत्र के सघन भ्रमण के दौरान कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने सोमवार शाम ग्राम पंचायत फोफल्या में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।