संडीला: 29 अप्रैल को बघौली, संडीला, गौसगंज से मल्लावां की ओर भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, एसपी ए.के. मीणा ने दी जानकारी
Sandila, Hardoi | Apr 26, 2026 29 अप्रैल को मल्लावां क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना है, इस दौरान प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस महकमे ने रूट डायवर्जन लागू किया है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने इसको लेकर जानकारी दी।