⬇️सोर की सुप्रसिद्ध रामलीला के पहले दिन हुआ नारद मोह का शानदार मंचन⬇️
🔴🔴सोर समाचार के यूट्यूब चैनल पर रामलीला का लाइव प्रसारण रोजाना🔴🔴
लिंक :- https://youtube.com/@soarsamachar
पिथौरागढ़ :- श्री रामलीला प्रबन्धकारिणी समिति पिथौरागढ़ द्वारा आयोजित ऐतिहासिक 130वें रामलीला मंचन के प्रथम दिवस नारद मोह की लीला का शानदार मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को पौराणिक प्रसंग से रूबरू कराया।
लीला में दिखाया गया कि देवर्षि नारद की कठिन तपस्या से प्रभावित होकर देवराज इंद्र की आज्ञा से कामदेव उन्हें विचलित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन असफल रहते हैं। इसके बाद नारद जी के मन में अहंकार उत्पन्न हो जाता है। उनके अहंकार को दूर करने के लिए भगवान विष्णु अपनी योगमाया से एक अद्भुत लीला रचते हैं। इसी दौरान राजकुमारी विश्वमोहिनी के स्वयंवर में नारद जी का मोहभंग होता है और कथा आगे चलकर भगवान श्रीराम के अवतार की पौराणिक पृष्ठभूमि से जुड़ती है।
नारद की भूमिका पंकज बिष्ट, विष्णु की प्रांजल वर्मा, कामदेव की रितिक, शिव की दिव्यांशु, पार्वती की गोलू और लक्ष्मी की भूमिका पीयूष ने निभाई। कलाकारों के अभिनय और प्रभावशाली मंचन ने रामलीला के पहले दिन को यादगार बनाया।