झांसी: बेटे की मौत के बाद इंसाफ के लिए भटक रहा पिता, SSP कार्यालय के बाहर फूट-फूटकर रोया, बोला- मुझे न्याय चाहिए
Jhansi, Jhansi | Oct 26, 2026 झांसी के SSP कार्यालय के बाहर एक पिता का दर्द छलक पड़ा। बेटे की मौत के बाद न्याय की गुहार लगा रहा टोड़ीफतेहपुर निवासी पिता फूट-फूटकर रोने लगा। पिता का आरोप है कि बेटे की मौत के मामले में पुलिस सुनवाई नहीं कर रही, जिसके चलते उसे इंसाफ के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। पीड़ित पिता के मुताबिक, उसका बेटा झांसी के अतिया तालाब क्षेत्र में रहकर पढ़ाई करता था।