माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने #SAUSHRUTAM2026' के अवसर में युवा विद्यार्थियों, पेशेवरों और शोधकर्ताओं को संबोधित करते हुए दूरदर्शी संदेश दिया। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि आयुर्वेद का भविष्य अब हमारी युवा पीढ़ी के हाथों में है, जिन्हें जिज्ञासा, सत्यनिष्ठा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ व्यावहारिक शोध तथा साक्ष्य निर्माण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए।
राष्ट्रपति महोदया ने आह्वान किया कि समय की मांग को देखते हुए जहाँ भी उपयुक्त हो, नई तकनीकों का उपयोग अवश्य किया जाए। इसके साथ ही, आचार्य सुश्रुत के दिखाए मार्ग पर चलते हुए चिकित्सा में नैतिकता और रोगियों के प्रति करुणामय सेवा का संकल्प सदैव अडिग रहना चाहिए।
#SAUSHRUTAM2o26 #ShalyaTantra #Ayurveda #Sushruta #SurgicalExcellence #Ayushforall #PublicHealth #TraditionalMedicine #HealthForAll
@narendramodi @mppratapraojadhao @mdniyyoga @mib_india @akashvani_air @aiia_gov @ddnational @airnewsalerts @ani_trending @ptinews_multimedia @unitednewsofindia @mygovindia @mygovbangla @mygov.hindi @mib_india
16k views | Delhi, India | Jul 15, 2026