बीना: जेपी थर्मल प्लांट के बाथरूम में लापता गार्ड का शव मिला, हंगामे के बाद पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Bina, Sagar | Oct 20, 2026 बीना के जेपी थर्मल पावर प्लांट परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सिक्योरिटी गार्ड का शव बाथरूम में मिला। मृतक शनिवार रात से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।मृतक की पहचान 37 वर्षीय जितेंद्र अहिरवार निवासी गढ़ौला जागीर, खुरई देहात के रूप में हुई है। प्लांट में सोमवार को दिन भर जमकर हंगामा चला और आश्वासन के बाद पुलिस ने मृतक का पोस्टपार्टम कराया।