बीना: गुड्स यार्ड बिजली घर के सामने मिला अज्ञात शव, नहीं हुई पहचान, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Bina, Sagar | Sep 16, 2025 रविवार को करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव गुड्स यार्ड बिजली घर के सामने मिला था। पुलिस ने पंचतमा कार्रवाई के बाद शव को मोर्चरी रूम में रखवा दिया और पहचान के लिए मृतक की फोटो आसपास के थाना क्षेत्र भेजी थी, लेकिन पुलिस के लगातार प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी जिसके चलते जीआरपी ने मंगलवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया और श्मशान घाट में कफन दफन करा दिया।