बंदरा: पटसारा के मध्य विद्यालय में बच्चों से पाठ्य सामग्री उतरवाने का वीडियो वायरल, एचएम से स्पष्टीकरण मांगा गया
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत हत्था थाना क्षेत्र की पटसारा पंचायत के एक उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पिकअप से पाठ्य सामग्री उतारते हुए बच्चों का वीडियो गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे से सोशल मीडिया वायरल हो है। वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावकों में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी है।