संडीला: अतरौली क्षेत्र में बाइक नहीं मिलने पर भाई ने लगाई आग, दूसरे भाई ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया
Sandila, Hardoi | May 23, 2026 अतरौली के ग्राम नरोईया निवासी बड़ा भाई शेरू और छोटा भाई निखिल दोनों मिलकर गांव में ही चौराहे पर परचून की दुकान करते थे। उसी दुकान पर बोतलों में पेट्रोल भी बेचते थे। शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे छोटा भाई निखिल दुकान पर बैठा था। तभी नशे में धुत शेरू बाइक लेकर दुकान पर आया और बाइक से पुवायां जाने को कहने लगा, इसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद घटना घटी।