कालपी: कालपी वन रेंज में वन संरक्षित भूमि में अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई, रेंजर ने तीन ट्रकों से वसूले ₹6 लाख
Kalpi, Jalaun | Jun 6, 2026 वन राजि क्षेत्र कालपी में अवैध वृक्ष कटान, अवैध परिवहन और खनन के खिलाफ वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार माथुर के नेतृत्व में संरक्षित वन भूमि से अवैध रूप से बालू ले जा रहे तीन ओवरलोड डंपरों को पकड़कर सीज किया गया। विभाग ने तीनों वाहनों से कुल 6 लाख रुपये का राजस्व भी वसूला। वन क्षेत्राधिकारी ने शनिवार दोपहर 3 बजे जानकारी दी है।