पिंडवाड़ा: सिरोही में अज्ञात बीमारी से दो मासूम बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने जांच शुरु की
सिरोही जिले के काला महादेव खेड़ा गांव में अज्ञात बीमारी से दो बच्चों की मौत हुई। चिकित्सा विभाग और पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। अन्य बीमार बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झोलाछाप डॉक्टरों के अवैध इलाज पर सवाल उठे हैं। मामले की जांच जारी है।