परसवाड़ा: उकवा फुटबॉल टूर्नामेंट: नारायणपुर और हैदराबाद की टीमें फाइनल में पहुंचीं
मॉयल लिमिटेड सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति उकवा के तत्वावधान में आयोजित 65वें मॉयल सार्वजनिक दुर्गा उत्सव महोत्सव के अंतर्गत अखिल भारतीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले 18 अक्टूबर को खेले गए। इसमें आरकेएम नारायणपुर (छत्तीसगढ़) और आरटी बॉयज हैदराबाद की टीमों ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। मॉयल ग्राउंड, उकवा खान में 11 अक्टूबर से आय