मधेपुरा: एएसपी ने एससी-एसटी थाने में दर्ज मामलों का किया पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष को दिए ज़रूरी निर्देश
मधेपुरा के अपर पुलिस अधीक्षक प्रवेंद्र भारती ने गुरुवार को एससी-एसटी थाना में दर्ज कांडों का पर्यवेक्षक किया। इस दौरान उन्होंने धुरगांव में स्थल पर पहुंच पर पीड़ित परिवार से बात की। साथ ही कांडों की समीक्षा की और मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण दोपहर करीब 1:30 बजे किया गया।