मधेपुरा: जिले में ट्रैफिक पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान जारी, 45 वाहनों से ₹90 हजार का जुर्माना वसूला
मधेपुरा में इन दिनों जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती जारी है। गुरुवार को मधेपुरा शहर के कॉलेज चौक पर यातायात विभाग की ओर से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यातायात थाना अध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि यह जांच अभियान सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चलाया गया।