गंगधार: रावतपुरा में आकाशीय बिजली गिरने से दो बकरियों की हुई मौत, दो बालक हुए घायल
गंगधार के रावतपुरा के कंजर डेरा में आकाशीय बिजली गिरने से रामलाल पिता किशन के घर में पशु केटल सेट गिर गया, जिससे दो बकरियों की मौत हो गई वहीं बिजली गिरने से दो बच्चे सुनील पिता महिपाल उम्र 6 वर्ष व संदीप पिता गोविंद उम्र 5 वर्ष घायल हो गए, जिनका चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार करवाया गया। दोनों बच्चों को बिजली गिरने से मामूली चोटे आई है।