गंगधार: उन्हैल थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई आयोजित, नवागत थानाधिकारी से किया परिचय
उन्हेल थाना परिसर में सीएलजी बैठक आयोजित हुई। थानाधिकारी विजेंद्र सिंह जादौन की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक में सीएलजी सदस्यों ने नए थानाधिकारी से परिचय किया व क्षेत्र के गांव और कस्बे की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। स्कूल, हॉस्पिटल, टर्निंग प्वाइंट, थाना के सामने स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग रखी। टोल प्लाजा के बंद पड़े कैमरे व रात में लाइट चालू करने की मांग की।