गंगधार: तलावली गांव स्थित टोल पर कैमरे बंद, लाइट जलती नहीं, सुविधा नहीं फिर भी वसूला जा रहा टोल टैक्स
उन्हेल नागेश्वर के आलोट चौमहला मार्ग पर तलावली गांव के पास बने टोल प्लाजा पर वाहनों से टोल वसूली की जा रही लेकिन यहां सुविधाओ के नाम पर न एम्बुलेंस है और ना ही प्राथमिक उपचार की कोई इंतजाम इससे लोगों में आक्रोश है टोल पर सीसी टीवी कैमरे भी बन्द है साथ में रात्रि को लाईट भी रहती बन्द पास में कंजर डेरा होने से वाहन चालकों को आए दिन परेशानी होती रहती है।