गंगधार: चौमहला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत
चौमहला में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शुक्रवार दोपहर फास्ट ट्रेन दुरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, घटना दोपहर की बताई जा रही है जहां शाम तक रेलवे पुलिस मौके पर नही पहुंची तथा शव स्टेशन पर ही पड़ा रहा। घटना में व्यक्ति का धड़ सिर से अलग होकर दूर जा गिरा।